न्यूज़ डेस्क / गाज़ियाबाद voice
नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा निगम अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की गई जिसमें डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (DCCC) की व्यवस्था को सक्षम बनाने हेतु 1533 राज्यव्यापी टोल फ्री टेलीफोन सेवा का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी नगर निकाय प्रमुख नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारीगणों से 1533 के शुभारंभ के संदर्भ में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की कड़ी में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा राज्यव्यापी टोल फ्री नंबर 1533 की विस्तृत जानकारी नगर विकास मंत्री के समक्ष रखी गई एवं बताया गया कि किस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम शहर वासियों की समस्याओं को 24 घंटे एवं सप्ताह के सातों दिन निस्तारण करेगा।

बैठक में अपर नगर आयुक्त शिव पूजन, जीएम जलकल आनंद त्रिपाठी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।