घर में शंख बजाने से बन जाती है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शंख से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय

अक्सर ही पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में ऐसा देखा गया है के बिना शंखनाद के पूजा का पूर्ण नही माना जाता| जो भी पंडित या पुरोहित पूजा कराने आते हैं वो हमेशा ही पूजा के बीच में और पूजा पूर्ण होने के बाद शंख जरूर बजाते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे हिन्दू धर्म में शंख और इससे निकलने वाली ध्वनि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और ऐसा भी बताया जाता है के शंख की ध्वनि से कई नकारात्मक ऊर्जाए भी नष्ट भी होती हैं| वहीँ घर में शंख को रखने मात्र से भी कई लाभकारी और शुभ संकेत मिलते हैं|

शास्त्रों में तो ऐसे भी उल्लेख मिलते हैं के जिन घरों में शंख होते हैं वहां धन धन्य की कमी नही होती और माँ लक्ष्मी की भी घर और लोगों पर अपार कृपा बनी रहती हैं| साथ ही शंख को घर में रखने से वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है और कई जीवन में आने वाली कई अन्य समस्याओं से भी निजात मिलता है| और आज की हमारी यह पोस्ट भी शंख से जुड़े कुछ चमत्कारिक उपायों पर ही है जिन्हें आप अगर पूरे मन और भाव से कर्त्ये हैं तो आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलने वाले हैं|

शंख से जुड़े चमत्कारी उपाय

अगर आपको ऐसा महसूस होता है के आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो ऐसे में आप शंख को सबसे पहले गाय के दूध में रख दें| इसके बाद पूजा समाप्त करके इस दूध का घर के कोने कोने में छिडकाव करे| इससे आपके पूरे घर में सकारत्मक ऊर्जा का संचार होगा|

कई बार ऐसा देखा गया है के शंख को लोग सिर्फ घरों में स्थापित करके ही छोड़ देते हैं| पर हम आपको बता दें के पूजा के बाद किसी विशेष दिन नही बल्कि हर रोज़ आपको शंख बजाना है| ऐसा करने से घर का वातावरण पवित्र और शांत होता है|

आप प्रत्येक मंगलवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और इसके बाद शंख जरूर बजाए| ऐसा करने से हनुमान जी की क्रिपद्र्ष्टि आपके और आपके घर के सदस्यों पर बनी रहेगी|

शंख के अंदर थोडा सा चावल भरकर इसे आप किसी कपड़े में लपेट लें| इसके बाद इसे आप अपनी तिजोरी में स्थापित कर दें| यह उपाय करने से आपको कभी भी घर में अनाज की कमी नही देखने मिलेगी|

शंख के ऊपर अगर आप बुधवार के दिन शालिग्राम का अभिषेक करते हैं तो इससे आपकी कुंडली में बुध गृह की स्थिति सुधरने लगती है|

अगर आप किसी पुराने रोग से परेशान है या हमेशा ही अंदर से सहमे सहमे और चिंतित रहते हैं तो इसके लिए आप शंख में थोडा जल लेकर इसे सूर्यदेव को अर्पित करे|

सेहत के साथ जुड़े शंख के फायदे

अमेरिकी शोध संस्थान नासा द्वारा यह प्रमाणित किया जा चूका है के शंखनाद से खगोलीय ऊर्जा का उत्सर्जन होता है और यह हवा से कीटाणुओं को नष्ट करने में सहायक होता है|

उच्च रक्तचाप और हृदयघात जैसी समस्याओं में भी शंखनाद की ध्वनि अतिफलदायी होती है क्योंकि यह आवाज़ अन्य आवाजों से काफी भिन्न होती है|