पीएम मोदी जी ने विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज के 151वीं जयंती पर किया ‘स्टेचू ऑफ़ पीस’ का उद्घाटन,देखें कुछ खास तस्वीरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्सर ही हम महान और वीर हस्तियों का आदर सत्कार करते देखते हैं| प्रधानमंत्री के मन में  ऊंची शख्सियत वाले लोगों के प्रति एक अलग ही सेवा भाव देखने को मिलता है और यही कारण है के अक्सर ही कई महान चेहरों को उनकी जन्मतिथि या पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री जरूर से याद करते हैं| इतना ही नही प्रधानमंत्री उनके सामाजिक कार्यों के लिए भी अक्सर ही बिल्कुल सार्वजनिक तौर पर उनकी सराहना करते देखे जाते हैं| इस सब के साथ आने वाली पीढ़ियों को उनकी महानता समझाने और उनके किये गये कार्यों को याद करने के लिए भी पीएम नें कई स्मारक बनवाये हैं|   

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी ही बड़ी शख्शियत से मिलाने जा रहे हैं जिनकी एक भव्य प्रतिमा का प्रधानमंत्री नें पूरे आदर सत्कार के साथ अनावरण किया| प्रधानमंत्री नें जैन आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज की ‘स्टेचू ऑफ़ पीस’ नाम की प्रतिमा का राजस्थान के पाली में अनावरण किया| श्री विजय वल्लभ जी की 151 वर्षों की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नें विडियो के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया|

साल 1870 में जन्मे जैन संत श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज का जीवनकाल साल1954 तक चला जिसमे इन्होने अपना सम्पूर्ण वक्त जैन धर्म के भगवान महावीर के संदेशों के प्रसार में लगा दिया| अपने जीवन काल के दौरान इन्होने शिक्षा का प्रसार किया, तमाम सामाजिक कुरीतिओं का उन्मूलन करते रहे और साथ ही हमेशा जनकल्याण के लिए अग्रसर रहे| इतना ही नही इन्होने कई प्रेरणादायक साहित्यों की रचना भी की जिनमे अनेकों भक्ति भजन, कविता, निबंध और स्तवन शामिल रहे|

कई स्वतंत्रता आन्दोलन और स्वदेशी अभियानों में भी जैन संत श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज की अहम भूमिका देखि गयी| इन्होने समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए कई आयोजन करवाये जिनमे इन्होने जनता को संबोधित किया और एक शिक्षित समाज के मायने समझाये| और इसी सब के चलते समाज से कई बड़ी कुरीतियाँ भी दूर हो पायी और इतने के बाद भी ये काफी सक्रीय रहे|

श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज जी की प्रेरणा का ही यह असर रहा था के उन दिनों भी कई राज्यों में कॉलेजों, स्कूलों और अध्ययन केंद्रों का सफल संस्थापन किया जा सका| इनकी बातों को आदर्श मानते हुए देश के तमाम राज्यों में तकरीबन 50 से अधिक शैक्षिक संस्थानों का शिलान्यास किया गया जो आज भी काफी अच्छे से कार्यरत हैं|

ऐसे में इस महान शख्सियत के प्रति आदर भाव को दर्शाने और इनके कार्यों के लिए इनका आभार व्यक्त करने हेतु प्रधानमंत्री मोदी नें श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज की प्रतिमा ‘स्टेचू ऑफ़ पीस’ को बनवाया है और वीते दिन इसका अनावरण किया है| राजस्थान के पाली में बनी महाराज जी की यह प्रतिमा कई मामलों में अलग और अनोखी है|

इस पूरी प्रतिमा की इन्न्चाई तकरीबन 151 मीटर है और इसकी खासियत यह है के यह कोई मामूली प्रतिमा नही है| यह एक अष्टधातु प्रतिमा है यानि के इसे बनाने में आठ धातुओं का प्रयोग किया गया है|